रामपुर: भारतीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने अंकुर गोयल, गौ संरक्षण के लिए किया समर्पित कार्य का संकल्प

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर में भारतीय गौ सेवा संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकुर गोयल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर की गई।

भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत चंद्रानंदन गिरी महाराज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत रोशन गिरी महाराज की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष पंकज गहलोत ने अंकुर गोयल को रामपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर गोयल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने अंकुर गोयल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय गौ सेवा संघ रामपुर में गौ सेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.