रामपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, सरकार को दिए ‘जीरो नंबर’, वेतन बढ़ाने की मांग पर चेतावनी

रामपुर के अंबेडकर पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक लिखित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला अधिकारी को सौंपा और अपनी समस्याएं रखीं।

प्रदर्शन के दौरान संगठन की पदाधिकारी सीमा राठौर ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। वहीं कमलेश गंगवार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ₹6000 मानदेय में काम करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जितना कार्य दिया जा रहा है, उसके अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है।

कार्यकत्रियों ने अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें बेहद कम मानदेय में ज्यादा काम कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वे उसी सरकार का समर्थन करेंगी जो उनकी मांगों को गंभीरता से सुनेगी।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.