रामपुर जिला कृषि रक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि खरीफ फसलों की बुबाई के दृष्टिगत जनपद में कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों एवं टैगिंग रहित उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक रूप से छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान मै मुकुल पेस्टीसाइड्स सीकमपुर, मै मनोज पेस्टीसाइड्स लाम्बाखेडा, वन्द्रा बीज भण्डार लाम्बाखेड़ा, मै गनी खाद भण्डार लालपुर, मै आई.एफ.एफ.डी.सी. पीपलीनायक, मै शिवालिक किसान सेवा केन्द्र पीपलीनायक का निरीक्षण किया गया तथा उर्वरक के 3 नमूने ग्रहीत किये गये।

उन्होंने बताया कि ग्रहित किये गये नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त यदि किसी उर्वरक विक्रेता समिति द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, उर्वरक का विक्रय निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किया जाता है या उर्वरक के साथ कोई कम प्रचलित उत्पाद जबरन देता है तो कृषक भाई अपनी शिकायत 7839882763 एवं 9458846182 पर दर्ज करा सकते है।
