प्रिया नायर होंगी हिंदुस्तान यूनिलीवर की पहली महिला CEO, 1 अगस्त 2025 से संभालेंगी कार्यभार

मुंबई: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपनी 92 साल की इतिहास में पहली बार महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) की नियुक्ति की है। प्रिय नायर (Priya Nair) को इस पद पर नियुक्त किया गया है। वे 1 अगस्त 2025 से कार्यभार संभालेंगी और रोहित जावा का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

प्रिया नायर का करियर: ज़मीन से शीर्ष तक की यात्रा
प्रिया नायर ने 1995 में HUL में अपने करियर की शुरुआत की थी और पिछले 30 वर्षों में कंपनी में कई प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने डव (Dove), रिन (Rin), और कम्फर्ट (Comfort) जैसे ब्रांड्स पर बतौर ब्रांड मैनेजर काम किया और फिर ओरल केयर, डियोडरेंट्स व कस्टमर डेवेलपमेंट जैसे क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली।

  • उन्होंने HUL के पश्चिमी क्षेत्र की जनरल मैनेजर – कस्टमर डेवेलपमेंट के तौर पर भी काम किया।
  • इसके बाद वे होम केयर और फिर ब्यूटी एंड पर्सनल केयर की CCVP और कार्यकारी निदेशक बनीं।
  • 2022 में वे यूनिलीवर की ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) बनीं।
  • 2023 में उन्हें प्रेसिडेंट, ब्यूटी एंड वेलबीइंग यूनिट बनाया गया।

शिक्षा और शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रिया नायर ने सायन कॉलेज, मुंबई से B.Com (Accounts & Statistics) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे से MBA (Marketing) किया। साथ ही, उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट का प्रोग्राम भी किया।

HUL चेयरमैन नितिन परांजपे की सराहना
HUL के चेयरमैन नितिन परांजपे ने प्रिया नायर की तारीफ करते हुए कहा,

“प्रिया का HUL और यूनिलीवर में शानदार करियर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी भारतीय बाजार की गहरी समझ और उत्कृष्ट प्रदर्शन से कंपनी नए ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।”

रोहित जावा का कार्यकाल और विदाई
रोहित जावा ने 2023 में CEO और MD का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में कंपनी ने चुनौतीपूर्ण बाजार में भी वॉल्यूम आधारित ग्रोथ दर्ज की। अब वे निजी और पेशेवर जीवन में अन्य अवसरों की तलाश के लिए पद से हट रहे हैं।

प्रिया नायर की यह नियुक्ति न केवल HUL के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि भारतीय कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी प्रतीक है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.