JioHome Amazon Prime Lite Offer: जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री
3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा फायदा
- Prime Video के साथ Amazon की फ्री और फास्ट डिलीवरी भी मिलेगी
JioHome Amazon Prime Lite Offer: जियोहोम के 30 Mbps और 100 Mbps प्लान वाले ग्राहकों को अब Amazon Prime Lite एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा। यह फायदा जियोहोम के 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। कंपनी का यह नया ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर दिया जा रहा है।
एक साल की Amazon Prime Lite मेंबरशिप में ग्राहकों को Prime Video पर फिल्में और शो देखने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Amazon पर पात्र ऑर्डर की फ्री और फास्ट डिलीवरी का फायदा भी मिलेगा।
ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और अगले दो हफ्तों में इन प्लान के सभी ग्राहकों तक पहुंच जाएगा। MyJio ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का ऑफर बैनर दिखेगा। बस बैनर पर टैप करें और एक साल की मुफ्त मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी। 12 महीने की गिनती एक्टिवेशन वाले दिन से शुरू होगी।
वहीं ₹888, ₹1,199 और 150 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान के ग्राहकों को पहले से मिल रहा 24 महीने का Amazon Prime Lite फायदा जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
