थाना सिविल लाइनः पीड़ित छात्रा और उसकी मित्र का पीछा कर परेशान करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी, एक नाबालिग पुलिस निगरानी में

रामपुर के थाना सिविल लाइन में एक छात्रा और उसकी मित्र का स्कूल और ट्यूशन जाते समय पीछा कर उन्हें परेशान करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया है।

घटना 06 नवंबर 2024 की है, जब पीड़िता के पिता ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोपी मोनिस पुत्र शाहिद, निवासी मदरसा आलिया, थाना गंज, रामपुर और एक नाबालिग द्वारा पीड़िता और उसकी मित्र का पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन पर मु.अ.सं. 499/24 धारा 78 (2) बीएनएस और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 74 बीएनएस भी जोड़ी गई।

7 नवंबर 2024 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस ने आरोपी मोनिस पुत्र शाहिद को आश्रम पद्धति स्कूल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को निगरानी में लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.