राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंबेडकर पार्क से तंबाकू मुक्त युवा अभियान की बाइक-स्कूटी रैली आयोजित

रामपुर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत अंबेडकर पार्क से बाइक और स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक   विद्या सागर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह के नेतृत्व में रैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी समाधि, एसबीआई रोड, राजद्वारा, मिस्टनगंज, किला गेट, बापू मॉल होते हुए गांधी स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष, जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधिकारीगण, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

रैली के दौरान जनपद रामपुर की जनता को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रचार वाहन भी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रवाना किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.