वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं, एक साल तक सोना न खरीदें

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस की खपत कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में चल रहे युद्ध और वैश्विक संकट के कारण दुनियाभर में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं, इसलिए हमें संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करना होगा। उन्होंने लोगों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, मेट्रो में सफर करने और कारपूलिंग बढ़ाने की अपील की।

पीएम मोदी की 5 बड़ी अपीलें
एक साल तक सोना न खरीदें
पीएम ने कहा कि सोने के आयात में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को अगले एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए।
पेट्रोल-डीजल की बचत करें
अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने, कारपूलिंग अपनाने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर जोर दिया।
खाद्य तेल की खपत घटाएं
उन्होंने कहा कि हर परिवार खाने के तेल का उपयोग थोड़ा कम करे, इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी।
प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह
पीएम ने रासायनिक खाद की खपत कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
विदेश यात्राएं टालने की अपील
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्राएं कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।
भारतीयों के पास दुनिया के बड़े बैंकों से ज्यादा सोना

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय घरों और मंदिरों में करीब 50 हजार टन सोना मौजूद है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 830 लाख करोड़ रुपए बताई गई है। यह दुनिया के शीर्ष 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा माना जा रहा है।

भारत में हर साल सोने के आयात पर लाखों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। 2025-26 में सोने के आयात पर करीब 6.40 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं विदेश यात्राओं पर भारतीयों का खर्च भी तेजी से बढ़कर 3.65 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

इसके अलावा भारत को इस साल करीब 1.50 लाख करोड़ रुपए का फर्टिलाइजर आयात करना पड़ा, जबकि तेल आयात पर 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।

रेवंत रेड्डी से पीएम का मजाकिया अंदाज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy के साथ मंच साझा करते हुए पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार गुजरात की तरह तेलंगाना को भी आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन “बेहतर होगा कि आप मेरे से ही जुड़ो।”

दरअसल, रेवंत रेड्डी ने अपने भाषण में ‘तेलंगाना मॉडल’ का जिक्र करते हुए राज्य को 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य बताया था।

हैदराबाद में 9,400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

बेंगलुरु में कांग्रेस पर हमला

बेंगलुरु में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ और धोखे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पिछले तीन सालों से यही स्थिति देखने को मिल रही है।

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 मई को गुजरात दौरे पर भी रहे। इस दौरान उन्होंने Somnath Temple समेत कई स्थानों का दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.