सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश यात्रा से लौटने के उपरांत पटना महानगर कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने किया रविशंकर प्रसाद का अभिनंदन

फ्रांस, इटली, डेनमार्क, इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी में जाकर पाकिस्तान की आतंकी करतूतों को बेनकाब करने वाले तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में भारत की बुलंद आवाज उठाने वाले पटना साहिब के लोकप्रिय सांसद रविशंकर प्रसाद जी पटना महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया । ज्ञात है कि रविशंकर प्रसाद ने छह यूरोपीय देशों की यात्रा करने वाले नौ सदस्यीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। यह प्रतिनिधिमंडल 25 मई से सात जून तक फ्रांस, इटली, डेनमार्क, ब्रिटेन, बेल्जियम और जर्मनी की यात्रा पर था।
इस कार्यक्रम में में माननीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, रूप नारायण मेहता जिला अध्यक्ष,पटना महानगर, सरोज रंजन पटेल जी, विंध्याचल राय जी सहित हजारों संख्या में बुद्धिजीवी एवं अधिवक्ता मौजूद थे । पटना महानगर कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री प्रसाद का स्वागत करते हुए बताया कि हमारे लोकसभा के सांसद ने वैश्विक मंच पर जाकर भारत की बात मजबूती से रखी और भारत का मान सम्मान बढ़ाया। हम सभी गौरवान्वित है कि हमारे सांसद निरंतर देश के प्रमुख मुद्दे पर अपनी बात मजबूती से रखते है और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर श्री प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने कड़ा रुख जाहिर किया है। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का अभिनंदन है। दुनियाभर में सभी दलों का डेलिगेशन भेजना एक बड़ी सोच है। हम 140 करोड़ लोगों की पीड़ा लेकर गए थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकी घटना हो, चाहे न्यूयॉर्क, लंदन और जर्मनी हो, उसमें शामिल या पाकिस्तानी या पाकिस्तानी मूल का ही होता है. वहां लोकतंत्र नहीं है, वहां जनरल देश चलाते हैं. पाकिस्तान में एक टेरर मशीन है, जो वहां के जनरल चलाते हैं। पाकिस्तान में सेना और आतंकवाद के बीच साठगांठ भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापना में मुख्य बाधा है।
प्रसाद ने कहा कि भारत की तरक्की को दुनिया सराह रही है। यूरोप के देश भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। एक आम भारतीय का जीवन भी यूरोप या अमेरिका के नागरिक से कम नहीं है इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। भारतीय सेना ने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला हुआ। एक भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया। हमने कहा कि आप गोली चलाओगे तो हम गोला चलाएंगे। हमारी यात्रा अपने उद्देश्यों में पूर्णत: सफल रही। इस यात्रा का मकसद पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘न्यू नॉर्मल’ नीति और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उक्त देशों को सही तथ्यों से अवगत कराना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर वैश्विक मंच पर भारत की बुलंद आवाज उठाने के लिए सराहा और विभिन्न दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल से उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों के प्रति 1 मिनट मौन रख कर अपनी संवेदना प्रकट की

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.