भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र व प्रदेश की विभिन्न लाभकारी योजना चल रही है और उनका लाभ लेने वाला प्रत्येक जनमानस हमारा लाभार्थी है हमें समस्त लाभार्थियों से संपर्क करके उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए आग्रह करना है।। बैठक में लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक संजय चौधरी, दिनेश शर्मा, जगपाल यादव, प्रेम शंकर पांडे जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, अशोक बिश्नोई, अनुज सक्सेना, अर्जित सक्सेना, प्रदीप जाटव, शिवा शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.