25000 के इनामी हत्यारें को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भुमि विवाद में हुई थी हत्या

देहरादून। देहरादून पुलिस ने 25 नवंबर 2023 में हुए भगेल सिह हत्याकांड के पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार लिया था।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर के निवासी भगेल सिंह की हत्या भुमि विवाद में 25 नवंबर 2023 को हुई थी। इस हत्याकांड में 5 लोग शामिल थे जिसमें से 4 लोगों- मवाना मेरठ के शुभम(24 वर्ष ), पुनीत उर्फ विनीत ( 28 वर्ष)थाना मेडिकल मेरठ उत्तर प्रदेश, देहरादून के रोहित और देहरादून के ही राहुल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन 5वां आरोपी नीटू गुज्जर उर्फ अरविन्द सिंह निवासी मुज्जफरनगर फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।

फिर 21 फरवरी बुधवार को देहरादून पुलिस और उत्तराखंड STF टीम ने उ0प्र0 STF की मदद से नीटू गुज्जर उर्फ अरविन्द सिंह को मिर्जापुर- सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.