रामपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन

शाहबाज़ खान
शाहबाज़ खान

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेशानुसार रविवार को महिला थाना रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। जिसमे पति-पत्नी के विवादो मे काउंसलिंग करायी गयी। इस दौरान प्रभारी म0उ0नि0 नीशू सिरोही, काउन्सलर अवतार सिंह, शबाब खांन, परवेज खांन, किश्वर सुल्तान काउन्सलिंग में उपस्थित रहे ।

रविवार को 51 प्रकरण समीति द्वारा सुने गये जिसमे 9 प्रार्थना पत्र पर समझौता हो गया 5 प्रार्थना पत्र मे एफ आईआर कि संस्तुति सम्बन्धित थाने पर कि गई तथा 4 प्रार्थना पत्र निरस्त हुए व 33 प्रा0पत्र में अग्रिम तिथि नियत कर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.