थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया

बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुन्दरनगर जाने वाली सड़क से एक अभियुक्त अजहर पुत्र कल्लू शाह निवासी मौ0 कबूलपुरा दादा मियां की ज्यारत के पास से 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक के आधार पर अभियुक्त अजहर के खिलाफ थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 42/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 42/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस थाना कोतवाली बदायूं
मु0अ0सं0 251/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली बदायूं
बरामदगी का विवरण:

11 ग्राम स्मैक
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:

उ0नि0 नीरज कुमार
का0 275 राकेश सिंह
का0 2222 हिमांशु सागर

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.