राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में ओलंपियन भी हुए सम्मानित

रामपुर। एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के दौरान, प्रदेश के पूर्व ओलंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्हें रामपुरी कारीगरी द्वारा बनाया गया चाकू स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान ने इस अवसर पर कहा, “आज हमारी हॉकी राष्ट्र में इन गौरवमयी खिलाड़ियों के योगदान के कारण ही तरक्की कर रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि ओलंपियन महेंद्र बोरा, आर एस रावत, अंपायर अविनाश कुमार, आर पी सिंह, और विश्व कप खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। खेल निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा इन खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेजा गया और उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी आर एन यादव, मारिया खान, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा दानिश खान, रेहान खान, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, डॉक्टर अनूप सिंह, और मनोज सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम प्रदेश में खेलों के प्रति जागरूकता और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.