पेट्रोल सप्लाई पर कोई कमी नहीं, 60 दिनों का रिजर्व मौजूद: तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने पेट्रोल और अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास लगभग 60 दिनों का पर्याप्त रिजर्व मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

चुघ ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में रेटों में कमी कर सरकार ने आम जनता को राहत देने का प्रयास किया है, ताकि महंगाई का बोझ कम किया जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक खरीदारी से बचें। चुघ के अनुसार, कुछ तत्व जानबूझकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत में सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके बेबुनियाद बयानों से देश में घबराहट फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश में अस्थिरता पैदा करना है।

तरुण चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि देश में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह दुरुस्त है और सरकार की कोशिश है कि महंगाई का असर आम आदमी तक न पहुंचे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.