रुद्रपुर में राष्ट्रीय योगी सेना की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • रिपोर्ट: जितेंद्र जोशी

रुद्रपुर: रविवार को दुधिया बाबा मंदिर में राष्ट्रीय योगी सेना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चंद्र शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विचार-विमर्श के उपरांत विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

– श्री किशन यादव – प्रदेश सचिव
– श्री जितेंद्र जोशी – प्रदेश प्रचार मंत्री
– श्री अशोक गंगवार – जिला अध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर
– श्री राजेंद्र शर्मा – जिला सचिव
– श्री किशन गंगवार – महानगर अध्यक्ष, रुद्रपुर
– श्री मनीष कुमार – महानगर महामंत्री, रुद्रपुर
– श्री तेजपाल – वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संख्या 15
– श्री राजीव सक्सेना – वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संख्या 14

इसके अतिरिक्त श्री राजेश कुमार, श्री ऋषि भारद्वाज एवं अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ प्रदान कर शामिल किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज सेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.