लखीसराय में साइबर ठगी का नया तरीका,डीएम व अधिकारियों के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे पैसे 

थाईलैंड के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड

लखीसराय(सरफराज आलम)जिले में साइबर अपराध से जुड़े मामले ने खलबली मचा कर रख दी है।लखीसराय में साइबर ठगी का नया तरीका अपनाया गया है।डीएम व अधिकारियों के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं।थाईलैंड के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड की जा रही है।

लखीसराय जिला प्रशासन ने साइबर अपराध को लेकर आम लोगों को अलर्ट किया है। जिला प्रशासन स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे की मांग नहीं करता है। इसलिए ऐसे किसी भी मैसेज, कॉल या लिंक पर विश्वास न करें, चाहे उसमें किसी अधिकारी का नाम या फोटो ही क्यों न हो।

अगर किसी को इस तरह का संदिग्ध मैसेज प्राप्त होता है, तो तुरंत स्थानीय थाना, साइबर सेल या संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को सूचित करें। साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस तरह के कोई भी मामले आते हैं वे अविलंब साइबर थाना को सूचना दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.