रेल कर्मचारियों को गर्मी से राहत: वाराणसी मंडल में अल्पहार गृह बना AC युक्त

  • रिपोर्ट- पंकज झा

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल ने कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल महिला कल्याण संगठन के सहयोग से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कर्मचारी अल्पहार गृह (कैंटीन) में दो टन क्षमता का एयर कंडीशनर स्थापित किया गया। इस AC का उद्घाटन मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की अध्यक्षा वानी जैन ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं कार्यकारिणी सदस्याओं की उपस्थिति में फीता काटकर और रिमोट के माध्यम से किया।
इस अवसर पर सचिव जागृति सिंह और कोषाध्यक्ष मधुलिका सिंह सहित अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं। अध्यक्षा वानी जैन ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। अल्पहार गृह में AC लगने से खासकर गर्मी और उमस के मौसम में कर्मचारियों व आगंतुकों को राहत मिलेगी और वे भोजनावकाश के दौरान अधिक आरामदायक वातावरण में समय बिता सकेंगे। कार्यक्रम के बाद वानी जैन और आशीष जैन ने कैंटीन का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक और AC लगाने तथा कैंटीन की सुविधाओं में सुधार के निर्देश भी दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.