“नमो एप” की कार्यशाला का किया आयोजन

सिकंदराबाद – सिकंदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर नमों एप की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज एवं सांसद महेश शर्मा उपस्थित रहे । इस मौक़े पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नमो एप की जानकारी देते हुए कहा कि नमो एप के माध्यम से आप प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ सकते हैं। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल एप है, जिसके जरिए वे छात्र, किसानों, गरीब, महिलाओं व आम जनता से सीधे बात करते हैं। इतना ही नहीं, नमो एप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं। उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगो से अधिक से अधिक संख्या में नमो एप अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का अनुरोध किया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.