LED Light Inauguration: दीपावली पर बदायूं को मिला रोशनी का तोहफा, आबिद रजा और फात्मा रजा ने 103 आधुनिक LED लाइटों का किया उद्घाटन

Badaun LED Light Inauguration: दीपावली के पावन पर्व पर बदायूं शहर को रोशनी की खास सौगात मिली। पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने लालपुल चौराहे से खेड़ा नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक लगाई गई आधुनिक एलईडी लाइटों का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत 103 डेकोरेटिव पोल और ऑक्टागोनल पोल लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें शुरू होते ही पूरा मार्ग आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा।

LED Light Inauguration: लालपुल से शहीद भगत सिंह चौक तक जगमग हुआ मार्ग

नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने लालपुल, संगीता चौक, मढई चौक और पथिक चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में बटन दबाकर लाइटों का शुभारंभ किया।

Gaushala Grant: ऐलनाबाद की 39 गौशालाओं को 3.75 करोड़ रुपये का अनुदान, गो सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने बांटे चेक

LED Light Inauguration: आधुनिक LED लाइटों से आवागमन होगा आसान

उद्घाटन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि शहर में जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक डेकोरेटिव और ऑक्टागोनल पोल लाइटें लगने से रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़क पर बेहतर रोशनी रहने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

LED Light Inauguration: शहर के अन्य प्रमुख मार्ग भी होंगे रोशन

नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर शहरवासियों को यह विशेष सौगात दी गई है। बदायूं को सुंदर, स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी आधुनिक लाइटें लगवाई जाएंगी।

LED Light Inauguration: कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद अली अल्वी, मुकेश साहू, अनवर खां, श्याम साहू, मनोज कश्यप, भूरे पीर जी, मुशाहिद, समर खां, वसीम सैफी, अनीस सिद्दीकी, मोहतशाम सिद्दीकी, छोटू, बब्लू, लालू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.