गाँव चलो अभियान के अन्तर्गत सांसद ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सिकंदराबाद – गुरुवार को सांसद महेश शर्मा द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र सिकन्दराबाद विधानसभा में आयोजित गाँव चलो अभियान एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत चिड़ावक, विकास खण्ड गुलावठी, बेनीपुर, कायस्थवाडा, मोहल्ला खत्रीवाड़ा में पंहुचकर वहां उपस्थित लोगो के साथ भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना और संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सिकन्द्राबाद में कई दलों को छोड़ कर आये लोगो को भारतीय जनता पार्टी ज्वाईन करायी। ग्राम चिड़ावक में कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगो ने केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाअेां की तारीफ़ की। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में ही मोदी की गारंटी है। इस सरकार में बिना भेदभाव के सबका साथ – सबका विकास होता है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि सिकन्द्राबाद सुरेश चंद शर्मा, गुलावठी ब्लाक प्रमुख नेहा यादव, सुनील यादव, विधायक सिकन्द्राबाद लक्ष्मीराज सिंह, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष विकास चैहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर, सुंदरपाल तेवतिया, दीपक दुल्हेरा, भवतोष गुर्जर, सोनू प्रधान मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र तेवतिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.