गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर भी किया जा चुका आरोपी रंगदारी मामलें में गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसे 2023 में गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया था लेकिन वह फिर वापस आ गया और एक व्यक्ति को धमका कर उससे 50 हजार की रगंदारी के मामलें में उसे फिर पुलिस ने पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दरअसल 14 फरवरी को पीड़ित मोहम्मद वाहिद ने थाना नेहरू कालोनी में आरोपी विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ के खिलाफ शिकायत्री पत्र देते हुए बताया कि सोनू उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस ने सब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो अपराधी फरार हो गया।

पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ को बलवीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.