मोदी सरकार में हर क्षेत्र मे सहभागी बनने का महिलाओं का सपना साकार किया :- धर्मेन्द्र कश्यप

बदायूँ :- शक्ति वंदन अभियान के तहत शेखूपुर विधानसभा का कार्यक्रम उझानी ब्लॉक परिषर में स्वंय सेवी संस्थाओं, स्वंय सहायता समूह, बहनें बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी और नारी एनजीओ की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, साथ ही आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/ आँवला लोकसभा प्रभारी अशोक भारतीय ने सरकार द्वारा किये महिला हितों में किए गए कार्यो के बारे में महिलाओं से संवाद किया गया।

आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा 2014 मोदी की सरकार आने के बाद से आज देश भर में समूहो व एनजीओ को प्राथमिकता देते हुए नारी सशक्तिकरण को तीव्र गति से मजबूत करने का व हर क्षेत्र मे सहभागी बनने का महिलाओं का सपना साकार हुआ है आज महिलाएं स्वावलंबी बनी है, बहुत सारी हमारी बहने समूह के माध्यम से लखपति दीदी बन चुकी है।

पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा महिलाओं को केन्द्र में रह कर मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं देकर महिलाओं को लाभान्वित किया है। महिलाओं सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनानें के लिए सरकारी ने अनेक योजनाएं दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाना है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/आँवला लोकसभा प्रभारी अशोक भारतीय ने कहा आज समाज के हर क्षेत्र में चाहे वह देश के विकास की बात हो या देश की आर्थिक स्थिति मे योगदान की बात हो हमारे समूह व एनजीओ के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है, समूह व एनजीओ के माध्यम से हमारे देश की नारी शक्ति बहुत सशक्त हुयी है।

इस मौके पर लोकसभा संयोजक राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र राजपूत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, बहनें बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी और नारी एनजीओ की बहनों उपस्थित रही।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.