लाभार्थियों से घर-घर सम्पर्क करने जाएंगे भाजपाई : दिनेश शर्मा

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान के अंर्तगत बदायूँ लोकसभा की कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, बदायूँ लोकसभा प्रभारी कुँवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बैठक की।

प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा 2014 से 2023 के बीच लगभग 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए। उन्होंने कहा 2014 के बाद मोदी सरकार में अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं शरू की जिसमें उज्जवला, जन-धन, आवास, शौचालय, हर घर नल, हर घर जल, बिजली, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सम्मान निधि समेत कई अन्य योजनायें लागू करने का काम किया है। साथ ही कहा केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सम्पर्क और संवाद स्थापित करना है। मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई है, वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगो तक पहुंची है। केन्द्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक एक वादे को पूरा किया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी द्वारा मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाना है और मोदी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाना का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी संगठन योजना रचना पर चर्चा करते हुए, कहा कि 25 फरवरी से 05 मार्च के मध्य लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा व 01 मार्च से 03 मार्च के मध्य विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लाभार्थी परिवारजनों से व्यापक स्तर पर सम्पर्क व संवाद स्थापित करना है। साथ ही बताया मण्डल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेंगी।

लोकसभा प्रभारी एवं एमएलसी कुँवर महाराज सिंह ने कहा संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संर्पक करना है। मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को अधिक लाभार्थियों से संपर्क करना है, साथ ही कहा संपर्क अभियान में कार्य को बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाकर पूरा करना है।

जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग दीक्षित ने कहा घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करना, पत्रक देना और गेट पर स्टीकर लगाना व लाभार्थियों के फोटो एवं उसके अनुभव के विडियो सोशल मीडिया, नमों ऐप पर अपलोड करना है।

लाभार्थी संपर्क अभियान के सयोजक देवदत्त शर्मा ने मंच का संचालन किया।

इस मोके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, लोकसभा विस्तारक अमित भारद्वाज, सीमा राठौर, विधानसभा प्रभारी धीरेन्द्र वीर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, रवि रस्तोगी, उमेश कठेरिया, संदीप चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.