मोदीनगर: वैश्य समाज की बैठक में अध्यक्ष पद पर हुआ परिवर्तन, श्री बी.बी. बंसल बने नए अध्यक्ष

मोदीनगर, 4 मई को वैश्य समाज मोदीनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक छतरी वाला शिव मंदिर, निकट बस स्टैंड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री आसाराम जी ने की।

इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार सिंघल जी ने समय की व्यस्तता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए श्री बी.बी. बंसल जी (पूर्व प्रधानाचार्य) का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक में सभी सदस्यों ने श्री बी.बी. बंसल जी को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में श्री देवराज मित्तल, नवीन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, अनिल गोयल, महेश तायल, प्रमोद दास, देरी संदीप मित्तल, सुदेश मित्तल, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक गोयल और श्री के.के. गुप्ता आदि शामिल रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई सकारात्मक विचार-विमर्श भी किए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.