फरीदाबाद: चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी सिकंदर निवासी छायंसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रीना देवी निवासी देह कॉलोनी भुपानी ने थाना भुपानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 दिसंबर की रात को उसकी मोटरसाइकिल उसके घर के सामने से चोरी कर ली गई। इस शिकायत के आधार पर थाना भुपानी में मामला दर्ज किया गया था।

₹7000 में खरीदी थी चोरी की बाइक, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिकंदर खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने जनवरी माह में ₹7000 में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मुख्य चोर की तलाश जारी
फरीदाबाद पुलिस अब मोटरसाइकिल चोरी करने वाले असली आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.