विधायक ने अयोध्या से आए पूजित अक्षतों का किया वितरण

सिकन्द्राबाद। नगर की एसडीएम कालोनी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को घर-घर वितरण किया गया| विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अयोध्या से आए पूजित अक्षतों का नगर में वितरण किया और बताया कि 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भगवान राम 500 वर्षों के वनवास के बाद अपने घर में लौट रहे हैं। ऐसे में सभी लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने आसपास के मंदिर में पहुँचें और वहीं से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। अक्षत के साथ ट्रस्ट द्वारा भेजा गया सन्देश भी लोगों को दिया जा रहा है। साथ ही राम मंदिर की तस्वीर भी दी जा रही है जिसे घर में लगाने के लिए कहा गया है। राम मंदिर में पूजित अक्षत वितरण के साथ लोगों से यह भी कहा गया कि आप मानसिक रूप से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़िए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो अरुण प्रजापति ,अमित मावी संजय भराना ,योगेश प्रधान, सोनू शर्मा ,धर्मेंद्र चौधरी ,ऋतिक लोधी आकाश लाला, सूरज सिंह ,ललित कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.