स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में जेएस कॉलेज के कार्तिक यादव ने मारी बाजी

सिकंदराबाद । गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर में विवेकानंद जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा, सिकंदराबाद के नगर अध्यक्ष रवि लोधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों कॉलेज और विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जेएस कॉलेज के कार्तिक यादव ने , द्वितीय स्थान भुवनेश्वर कुमार दयावती स्कूल , तृतीय स्थान प्रतिभा दयावती स्कूल की छात्रा ने प्राप्त किया ।मुख्य अतिथि नरेंद्र भाटी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया वही भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता सहित कई गणमान्य आगंतुकों ने अपने-अपने विचार छात्रो के सम्मुख रखें। इस मौक़े पर जिला महामंत्री नवीन शर्मा युवा मोर्चा बुलंदशहर ,नरेंद्र सैनी महामंत्री भाजपा, विपिन सर ,अरुण सैनी ,पवन लोधी ,हेमंत सैनी ,नितिन यादव, संजीव शर्मा ,नरेंद्र लोधी ,प्रिंस शर्मा ,शिवम शर्मा ,ऋषभ यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.