घर में घुसे सीमेंट लदी कंटेनर से पिता पुत्र की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कंटेनर जब्त

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा के पास हुए सड़क हादसा कंटेनर द्वारा घर में घुसकर दो लोगों के मौत के बारे में जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि आज दिनांकः30.जुलाई को समय करीब 03:00 बजे भोर मे थाना विन्ध्याचल के पुलिस चौकी गैपुरा क्षेत्रान्तर्गत कलना गहरवार के पास प्रयागराज की तरफ से आ रहे सीमेंट कंटेनर वाहन संख्या MP 19ZQ9901 के अनियंत्रित होकर घर में घुस कर पलट जाने के कारण चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता निवासी कलना गहरवार थाना विंध्याचल, उम्र करीब-45 वर्ष की मौके ही मृत्यु हो गयी,तथा रोहित पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता उम्र करीब-13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल किशोर रोहित को इलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा दोनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया तथा परिजन द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तथा सम्बन्धित वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर मय पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है,आवागमन सूचनारू रूप से संचालित है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.