Rampur: पति के दूसरी महिला के साथ जाने का आरोप, 7 महीने से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर पिछले सात महीनों से उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता गुलफिजा, पत्नी फैजान, निवासी नरपत नगर थाना स्वार ने आरोप लगाया कि उसका पति करीब सात महीने पहले एक अन्य महिला के साथ चला गया। इस संबंध में उसने थाना स्वार में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका। महिला का कहना है कि वह लगातार थाना और न्यायालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।
पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके पति फैजान और खलील नामक व्यक्ति के प्रभाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
