मिर्जापुर एसपी का सख्त एक्शन, जनता दर्शन मे सुनवाई; अदलहाट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सेठ को किया लाइन हाजिर
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई में जमीन विवाद, मारपीट, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज की गईं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बड़ी कार्रवाई
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभाग में इस कदम को एसपी के सख्त रवैये और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह कार्रवाई जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एसपी अपर्णा रजत कौशिक की सख्ती का संकेत दे रही है।
