मिर्जापुर: स्व-गणना के लिए SDM सदर की अपील, फील्ड ट्रेनर के मोबाइल नंबर जारी | 21 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म`
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मिर्जापुर, 8 मई 2026। तहसील सदर प्रशासन ने स्व-गणना चरण को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। SDM सदर मिर्जापुर ने विभागीय अधिकारियों, मीडिया बंधुओं, बार पदाधिकारियों और सभी नागरिकों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील की है।
फील्ड ट्रेनर करेंगे मदद:
SDM सदर के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में दर्जनों फील्ड ट्रेनर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सम्मानित नागरिकों का स्व-गणना में आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नागरिक स्व-गणना में लगे फील्ड ट्रेनर/लेखपाल कृष्णा चन्द 8736005548, 9415689579 एवं अनिल शुक्ल 7905505028 से संपर्क कर सकते हैं।
किनसे लें सहयोग:
प्रशासन ने बताया कि सभी आम नागरिक उक्त फील्ड ट्रेनर्स के अलावा अपने हलके के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सप्लाई इंस्पेक्टर, BEO, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, CDPO आदि से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
किससे की गई अपील:
विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समूहों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-गणना ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अनिवार्य रूप से फॉर्म भरें।
ऑनलाइन लिंक:
नागरिक censusindia.gov.in पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण की प्रक्रिया 21 मई 2026 तक चलेगी।
