मिर्जापुर: पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे विन्ध्याचल के घमहापुर ग्राम निवासी

हर घर जल योजना का कोई अता पता नहीं

विन्ध्याचल: मीरजापुर जनपद के विंध्याचल के घमहापुर ग्राम सभा में पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे घमहापुर ग्राम निवासी पूरे गांव में पानी की भीषण किल्लत हो गयी है। वही अटल चौक के समीप विंध्याचल मार्ग पर एक हैंडपंप था जिससे कि स्थानीय निवासी वह यात्रीगण अपनी प्यास इस चापाकल से बुझाते थे लेकिन अब यह एक बचाखुचा चापाकल भी कई दिनों से खराब पड़ा है जिसे बनवाने के लिए ना तो ग्राम प्रधान सांस ले रहे हैं और ना ही कोई अधिकारी… जिससे कि स्थानीय लोगों व यात्रियों को हद से ज्यादा पानी की किल्लातों का सामना करना पड़ रहा है जो की विंध्याचल के लिए बहुत ही दुःख की बात है संबंधित अधिकारियों को इस विषय को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.