भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम झीलवर बीजर निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय एवं उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-96, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिन्तामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। प्रार्थी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी हो चुकी है तथा खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसी आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है और उसके विरुद्ध लगातार फर्जी शिकायतें देकर परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंकज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया है कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है तथा उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

प्रार्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने तथा थानाध्यक्ष जिगना को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.