Theft in Kothi village: लालगंज के कोठी गांव में दो दिन में दूसरी चोरी, आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए चोर

परचून की दुकान के बाद कोटेदार का घर बना निशाना, लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता

Theft in Kothi village: जनपद मीरजापुर लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोठी में लगातार दो दिनों में चोरी की दूसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पहले परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी किया गया, वहीं अगले दिन अज्ञात चोरों ने गांव के कोटेदार के घर को निशाना बनाते हुए आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीते 6 अक्टूबर को रामचरन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

Theft in Kothi village: क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल 

इस घटना के अगले ही दिन, 7 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि को चोरों ने कोठी गांव के कोटेदार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर में रखी आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।दो दिनों के भीतर चोरी की दो घटनाएं सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों में अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर: थाना लालगंज पुलिस ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपे

पीड़ित ने घटना की जानकारी लालगंज थाना प्रभारी को दे दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और चोरी करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि कोठी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा कब होगा और चोरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्या प्रभावी कदम उठाएगी? ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.