मीरजापुर: थाना लालगंज पुलिस ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपे

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 10 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹1.5 लाख) को सुरक्षित रूप से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बरामद किए गए मोबाइल फोन सकुशल मिलने पर उनके स्वामियों ने थाना लालगंज पहुंचकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं थाना लालगंज पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में सबसे पहले नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें। इसके साथ ही खोए हुए मोबाइल में लगी सिम को तत्काल बंद कराकर उसी नंबर से नया सिम निकलवाएं। इसके बाद गूगल पर CEIR पोर्टल (संचार साथी) पर जाकर मोबाइल का विवरण, खरीद का बिल, मोबाइल गुम/खोने का स्थान (थाना व जनपद सहित) तथा मोबाइल धारक की जानकारी दर्ज करें। CEIR पोर्टल पर सूचना देने से गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI ब्लॉक कर दिया जाता है।

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली थाना लालगंज पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक: अभय कुमार सिंह,
उप-निरीक्षक: अनिलेश कुमार द्विवेदी एवं कुंवर मनोज सिंह,
आरक्षी: कुलदीप पाल
शामिल रहे।

मीरजापुर पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु किए जा रहे ऐसे प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.