मिर्जापुर: 21 मई तक कराएं स्व-गणना, तहसील में फ्री हेल्प डेस्क शुरू

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 13 मई 2026: जनगणना 2026 के तहत जिले में ‘स्व-गणना’ का काम तेज हो गया है। डीएम पवन कुमार गंगवार, IAS के आदेश पर तहसील सदर परिसर में हेल्प डेस्क शुरू किया गया है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं।

एडीएम अजय कुमार सिंह ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें।

जरूरी तारीख: स्व-गणना की सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक ही उपलब्ध है। इस दौरान हर परिवार को 33 सवालों का जवाब खुद देना होगा।

क्या-क्या पूछा जाएगा?
1. मकान की जानकारी: कच्चा/पक्का, कमरों की संख्या, इस्तेमाल
2. परिवार का विवरण: कुल सदस्य, मुखिया का नाम, विवाहित जोड़ों की संख्या
3. सुविधाएं: पानी का स्रोत, शौचालय का प्रकार, नहाने की जगह, बिजली का स्रोत
4. संसाधन: TV, मोबाइल, इंटरनेट, बाइक, कार आदि की उपलब्धता

डीएम के निर्देश पर ये अधिकारी कर रहे निगरानी:
जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला आपूर्ति अधिकारी व अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायतों में कैंप के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।

SDM सदर मिर्जापुर ने अपील की है कि सभी नागरिक 21 मई से पहले अपना फॉर्म जरूर भरें। आधार कार्ड ले जाकर तहसील सदर स्थित हेल्प डेस्क से फ्री में सुविधा ले सकते हैं।

क्यों जरूरी है?
गलत या अधूरी जानकारी देने पर भविष्य में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.