मिर्जापुर: संपूर्ण समाधान दिवस में 91 आवेदनों का निस्तारण, 15 का हुआ समाधान

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर: 04 अप्रैल 2026 को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 आवेदनों का निस्तारण किया गया, जिसमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की संयुक्त अध्यक्षता में सुनवाई की गई।

इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार (आईएएस), एसपी सिटी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, सीओ सिटी विवेक जावला सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डीएसओ, डीपीआरओ, एक्सईएन हाइडल सिंचाई, एसओसी चकबंदी, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सिटी छानबे, एडीओ पंचायत सिटी कोन, एडीओ समाज कल्याण, सीडीपीओ, बीईओ, हाइडल सिंचाई चकबंदी, सप्लाई इंस्पेक्टर, थाना पुलिस और तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल थे।

इस संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.