मेरठ पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को 5 साल बाद किया गिरफ्तार, परिजन पुलिस को देते थे उसके मरने का बहाना

गाजियाबाद निवासी एक महिला ने 11 अक्तूबर 2019 को मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया एक केस के सिलसिले में उसका मेरठ कोर्ट में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी खुद को वकील बताने वाले गोविंद मोहन शर्मा और उसके साथी से हुई। आरोप है कि आरोपियों ने उसे नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गोविंद मोहन शर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने पर वह उसे मरा हुआ बताकर पुलिस को गुमराह करते रहे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.