दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC के तीन छात्र डूबे, दो छात्राओं का मिला शव

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ा मामला सामने आया है। यहां तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्रनगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हो गए हैं। वहीं, एक छात्र अभी भी लापता है। घटना की जानकारी होने पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अग्निशमन सेवा और एनडीआरएफ मौके पर तैनात हैं। दिल्ली के मेयर और स्थानीय विधायक भी मौके पर हैं, मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रही हूं। दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इस दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.