मीरापुर की लखदातार सेवा समिति ने  निकाली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा 

शुक्रवार की शाम  मीरापुर में होगा श्याम भजन संध्या का आयोजन

कस्बे में श्री लखदातादार सेवा समिति के तत्वावधान में भजन संध्या से पूर्व खाटू श्याम जी की बैंड बाजों से सुसज्जित निशान यात्रा निकाली गई। नागरिकों ने जलपान कराकर व पुष्पवर्षा कर निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया।
मीरापुर की लखदातार सेवा समिति द्वारा आयोजित खाटू श्याम जी निशान यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अरूण शर्मा ने आरती व फीता काटकर किया।
इसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्तिगीतों पर जमकर नृत्य करते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। शोभायात्रा थाना चौराहे से होती हुई सराय गेट, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, वैश्य धर्मशाला से होती हुई बालाजी मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। नागरिकों ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा व जलपान कराकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य बाजार में व्यापारी जितेन्द्र उत्सव,विजेन्द्र निर्वाल, गुडडू भईया,विकास गोयल डब्बू सहित निशान यात्रा में शामिल कई श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया।
बता दें कि मेरठ-पौडी राजमार्ग किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक कैथोड़ा के बराबर में स्थित रूप विनायक मंडप में (शुक्रवार)शाम पांच बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्था बनाने वालों में अनिल नंदवानी, सुधांशु गुप्ता, राहुल शर्मा, ऋतु मोहन, दीपक प्रजापति, मनीष अग्रवाल, प्रभात शर्मा,डॉ बलराम गिरी,सचिन पाल,अंकुर उत्सव,संजय भारद्वाज,उर्भित काम्बोज,प्रियम राजवंशी,विनोद सुकरलिया,,केशव बहादुर,कपिल कुमार,भरत सिंह,कमल गोयल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.