गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सिकंदराबाद । औद्योगिक क्षेत्र स्थित गद्दा  फैक्ट्री सलोनी प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार की रात भयंकर आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुची। आग लगने से आस-पास की फैक्ट्रीयो में भी अफरातफरी मच गई।मुख्य अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि फायर स्टेशन सिकंदराबाद के अलावा खुर्जा, बुलंदशहर से भी अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया। करीब 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.