मुठभेड़ में 5,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद

सिकंदराबाद । 10 जनवरी की रात्रि को थाना ककोड़ पुलिस टीम द्वारा सूचना पाकर ग्राम वैर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग का अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान निठारी रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त मुड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया, जिस पर बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जिसको गिरफ्तार किया गया , जिसकी पहचान सचिन उर्फ अमित पुत्र सुरेश निवासी मौ0 एसडीएम कॉलोनी कस्बा और थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा   और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश सचिन उर्फ अमित शातिर किस्म का अपराधी है ,जिस पर 7 मुक़दमे दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.