ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और सद्गुणों के प्रतीक हैं मंगलमूर्ति श्रीगणेश : संजीव

उझानी। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, उल्लास और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। नझियाई मुहल्ला स्थित उमाशंकर शर्मा के आवास पर मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। वेदमंत्रों की ध्वनि और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी का पर्व जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करता है और शुभता का संदेश देता है। गणपति बप्पा सदैव सत्य, धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। विघ्नहर्ता श्री गणेश केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और सद्गुणों के प्रतीक हैं।

पूजन के उपरांत भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की। मुख्य यजमान उमाशंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, टिंकल शर्मा, इंद्रावती शर्मा, सुषमा शर्मा, नीलू शर्मा, जूही शर्मा, पुष्पा देवी शर्मा, चंचल कश्यप, वीरेन्द्र कश्यप, मंजू शर्मा और संजू शर्मा ने विशेष आहुतियां समर्पित कर लोक मंगल की कामना की।

भजन-कीर्तन में शुशीला झा, दिव्या कश्यप, वंश कश्यप, गौरव कश्यप, अंश कश्यप, मोहिनी कश्यप सहित अनेक भक्तों ने भाग लिया। बच्चों की उमंग, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और बुजुर्गों की गहरी आस्था ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

पूरे नगर में “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण में भक्ति, उल्लास व सांस्कृतिक समृद्धि का अनुपम संगम देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.