बदायूं में मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 बुलेट के चालान, 9 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी Avnish Rai के निर्देश पर बदायूं जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन और मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) Hariom के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाए जा रहे 15 बुलेट वाहनों के चालान किए गए, जबकि 9 वाहनों को सीज कर दिया गया।

इसके अलावा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर 69 दोपहिया और अन्य वाहनों के चालान किए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान 6 ओवरलोड माल वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से करीब 2 लाख रुपये का शमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

एआरटीओ हरिओम ने वाहन डीलरों और वर्कशॉप संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मोडिफाइड साइलेंसर की बिक्री या फिटिंग से जुड़ी कोई शिकायत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.