- रिपोर्ट- कपिल सिंह
बाराबंकी ।। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह , के निर्देश के क्रम में जनपद बाराबंकी में संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम द्वारा जनपद के समस्त़ तहसीलों नवाबगंज, हैदरगढ़, फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीधाट एवं नगर पालिका क्षेत्र में मीट के अवैध कारोबार को रोकने के लिये पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण जनपद में गहन छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छकर स्थिति में खाद्य कारोबार करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी की जा रही है व बिना लाइसेंस/पंजीकरण के व्यवसाय संचालन करने वाले 9 खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठान को मौके पर ही बन्द करा दिया गया तथा उनके विरूद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा-58/63 के तहत वाद दायर किया जा रहा है। छापेमारी अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कार्यवाही की गयीः-
