महिला विशेष सुरक्षा दल ने बालिकाओं व महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

रामपुर, 5 अगस्त। पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में महिला विशेष सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उनमें आत्मविश्वास जगाने हेतु विस्तृत प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग मॉल में छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे—कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, घरेलू हिंसा के लिए 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, और पॉक्सो अधिनियम आदि के बारे में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, महिला हेल्प डेस्क, ड्रोन के खतरे जैसी आधुनिक समस्याओं पर भी जानकारी दी गई। महिला कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की प्रेरणा दी गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना, स्वावलंबन को बढ़ावा देना और सशक्तिकरण की दिशा में उन्हें प्रेरित करना था।

एएसपी ने किया नव-निर्मित पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर रोड स्थित नव-निर्मित पुलिस ऑफिस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समयबद्ध पूर्णता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की यह पहल बेहतर कानून व्यवस्था और जनसुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.