वायरल वीडियो पर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद यादव की सफाई, बोले- पतारखुर्द के 100 मतदाताओं की समस्या उठाई थी

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

Viral Video Controversy: लालगंज (पतार कला)।सोशल मीडिया पर बूथ निरीक्षण से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो को लेकर ग्राम पंचायत पतार कला के प्रधान प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उन्होंने अधिकारियों के सामने गांव के मतदाताओं की एक गंभीर समस्या उठाई थी।

एसडीएम के सामने रखी पतारखुर्द के मतदाताओं की समस्या

अरविंद यादव ने बताया कि शासन की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत एसडीएम और बीएलओ गांव में मतदाता सूची से संबंधित कार्य के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम के सामने पतारखुर्द टोले के मतदाताओं की परेशानी रखी।

उन्होंने बताया कि पतारखुर्द टोले के करीब 100 मतदाताओं को मतदान करने के लिए लगभग पांच किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायत में जाना पड़ता है, जबकि उनके टोले से महज 100 मीटर की दूरी पर मतदान केंद्र मौजूद है।

नजदीकी मतदान केंद्र से जोड़ने की उठाई मांग

अरविंद यादव के मुताबिक, अधिक दूरी होने के कारण मतदाताओं को मतदान के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे मतदान प्रतिशत भी प्रभावित होने की आशंका रहती है।

उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया कि पतारखुर्द टोले के मतदाताओं को नजदीकी गांव के मतदान केंद्र से संबद्ध किया जाए, ताकि ग्रामीण आसानी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े।

यह भी पढ़ें- Road Accident: मुरादाबाद में रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, रामपुर की महिला की मौके पर मौत

वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले अरविंद यादव?

प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि कुछ लोग वीडियो को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने में उन्हें करीब चार मिनट लगे थे। उनका उद्देश्य किसी विवाद को जन्म देना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कराना था।

जनहित के मुद्दे उठाना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य

अरविंद यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल पद पर बने रहना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना भी है। गांव के लोगों के मतदान के अधिकार और सुविधा की मांग उठाना कोई गलत काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वास्तविकता से परिचित है और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार से जनहित के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता। वह आगे भी गांव, गरीब और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाते रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.