रामलीला में लक्ष्मण शक्ति की लीला का हुआ मंचन

मेघनाथ ने किया ब्रह्मास्त्र शक्ति का प्रयोग, लक्ष्मण हुए मूर्छित

सिकंदराबाद। नगर के रामबाड़ा में राधिका कृष्ण कला मंडल एवं रामलीला मंडल वृंदावन धाम द्वारा रामचरितमानस के आधार पर लीला का सुंदर चित्रण हुआ। लीला का शुभारंभ पिंकी वोहरा, भुवनेश द्विवेदी, व कमेटी के महासचिव अरविंद दीक्षित ने भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान जी के समक्ष आरती कर किया।

लीला में अंगद ने लंका का सारा हाल आकर राम जी को सुनाया और आक्रमण की तैयारी के लिए कहा। लंका में कोहराम मच गया। रावण द्वारा परेशान होने पर पहले दिन का युद्ध की कमान सेनापति मेघनाथ को सौंपी गई। इधर से भगवान राम ने लक्ष्मण की जिद पकड़ने पर लक्ष्मण को संग्राम की कमान सौंपी। लक्ष्मण मेघनाथ में घोर युद्ध हुआ। लेकिन मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण पर वार कर दिया जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो गए।

रामा दल में पता लगा कि लक्ष्मण मूर्छित हो गए है तो भगवान राम बहुत परेशान हुए। विभीषण के कहने पर सुखन वैद्य को बुलाया गया और उन्होंने संजीवन बूटी लाने के लिए कहा। संजीवन बूटी लेने के लिए हनुमान को भेजा। हनुमान को संजीवनी बूटी की पहचान ना होने पर पूरा पहाड़ उठा लिया ओर रामदल आ गए। भगवान राम के भक्त हनुमान संजीवनी बूटी ले गए। लक्ष्मण की मूर्छा खुल गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.