डॉ स्वप्ना उप्रेती ने तीसरी बार संभाला जेएस कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार

सिकंदराबाद। नगर के जेएस पीजी कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ स्वप्ना उप्रेती ने शुक्रवार को तीसरी बार प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने आयोग से चयनित प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा के इस्तीफा देने और अपने मूल कॉलेज एमएस कॉलेज सहारनपुर वापस चले जाने के बाद कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कॉलेज स्टाफ ने प्राचार्य का जोरदार स्वागत किया।डॉ स्वप्ना उप्रेती ने पहली बार वर्ष 2011 से 2014 तक ,दूसरी बार वर्ष 2018 से 2021 तक प्राचार्य पद का कार्य भार संभाला था। कॉलेज मैनेजमेंट ने तीसरी बार डॉ स्वप्ना उप्रेती को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौपी है। कॉलेज स्टाफ ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुके देकर और माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ होशियार सिंह, डॉ आभा देवी,डॉ प्रीति सक्सेना, मयंक सक्सेना, नीरज कुमार,नवीन कुमार, स्वेता शर्मा, अंजली सिंह,वातेश यादव, दीपक द्विवेदी,संजीव कुमार, दीपक शर्मा फरजाना ,मुनीब आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.